सरायकेला दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे चंपई सोरेन, प्रेम और सामाजिक सद्भाव मजबूत करने का किया आह्वान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपई सोरेन ने समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने का आह्वान किया। शनिवार को महा सप्तमी के अवसर पर वह इंद्रटांडी स्कूल परिसर स्थित सरायकेला दुर्गा पूजा समिति के पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज का निर्माण तभी संभव है, जब लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर सामाजिक एकता, प्रेम और सद्भाव को प्राथमिकता दें।

उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि समाज से बुराइयों का अंत हो और लोगों के बीच आपसी प्रेम तथा भाईचारे की भावना और मजबूत हो।

पूजा समिति को दीं शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने भी दुर्गा पूजा समिति को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, लिपू मोहंती, मुख्य संरक्षक विष्णुदेव सिंह एवं सुभाष महतो, समिति अध्यक्ष सूरज कैवत, उपाध्यक्ष अविनाश मोहंती, सचिव गौतम नायक और कोषाध्यक्ष चिंटू साहू उपस्थित रहे।

इसके अलावा मनोज महतो, शंकर साहू, दिनेश आचार्य, मधुसूदन वाजपेई, इंद्रजीत कुमार, कुना सामल, अमर पोद्दार और जयचंद महतो सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.