विधायक मंगल कालिंदी ने कई दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : नवरात्र की महा सप्तमी के अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक ने विभिन्न पूजा समितियों के आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर मंगल कालिंदी ने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में शक्ति और साधना की उपासना का महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा की आराधना बुराई पर अच्छाई की जीत, साहस और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी अवसर है।

इन पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

विधायक मंगल कालिंदी ने गांधीनगर, रामनगर-बागबेड़ा स्थित श्री अंकलेश गिरि दुर्गा पूजा समिति, बड़ा गोविंदपुर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, टाटानगर स्टेशन दुर्गा पूजा समिति और दयाल सिटी दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का उद्घाटन किया।

इसके अलावा उन्होंने खाकड़ीपाड़ा पंचायत अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर कालिंदी बस्ती, खाकड़ीपाड़ा स्थित श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति बीनापानी संघ, जुगसलाई फाटक स्थित श्री श्री मां दुर्गा पूजा समिति तथा नया बाजार जुगसलाई दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का भी उद्घाटन किया।

पूजा समितियों ने किया स्वागत

विधायक विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में भी शामिल हुए। उनके आगमन पर पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजनों में भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में दुर्गापूजा के आयोजन के साथ विभिन्न इलाकों में भक्ति, उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.