भीषण गर्मी में रक्तदान का जज्बा: राजनगर में शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Rajnagar : राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत स्थित आरोग्य मंदिर भवन में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। 41 डिग्री से अधिक तापमान के बीच भी रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शाम 4 बजे तक लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

यह शिविर जेएलकेएम की ब्लैक टीम कोल्हान द्वारा आयोजित पांचवां रक्तदान शिविर था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य आमोदिनी महतो उपस्थित रहीं।

समाजसेवी शशि भूषण महतो ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

आमोदिनी महतो ने विशेष रूप से महिलाओं से अपील की कि वे भी रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

वहीं JLKM युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित महतो ने भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण योगदान है।

शिविर में रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार, जूस और भोजन की व्यवस्था की गई थी। Jamshedpur Blood Bank की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में बिंदेश्वर महतो, रोहित महतो, सुनील महतो, शशि भूषण महतो, सिस्टोपोती महतो, संकर महतो, मुकेश महतो और संजय महतो सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

भीषण गर्मी में भी सेवा भावना के साथ उमड़ा यह जनसैलाब यह दर्शाता है कि नेक उद्देश्य के आगे मौसम की चुनौती भी छोटी पड़ जाती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.