Jamshedpur : सोनारी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सोनारी मंडल द्वारा “गांव बस्ती चलो अभियान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने किया, जबकि इसमें संजीव सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अभियान के तहत ग्वाला बस्ती, झबरी बस्ती, दोमुहानी निर्मल नगर, खुटाडीह बस्ती एवं भागवत बस्ती सहित कई क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।
अभियान के दौरान बस्तीवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया। खासकर सड़क की बदहाल स्थिति, साफ-सफाई की कमी और जल-जमाव जैसी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कई स्थानों पर संबंधित विभागों से तत्काल संपर्क कर समाधान की दिशा में पहल भी की गई।
ग्वाला बस्ती में जल-जमाव की समस्या को लेकर विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार और जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र समाधान की मांग की, जिस पर विभाग की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई और लाभार्थियों से उनके अनुभव साझा करने को कहा गया। स्थानीय नागरिकों ने योजनाओं के लाभ पर संतोष जताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडल के पदाधिकारियों—सत्येंद्र सिंह यादव, नारायण प्रसाद, विकास साहू, संजय रजक एवं दीपक घोष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अभियान अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा का ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ सोनारी में जोरदार, जनसमस्याओं के समाधान पर फोकस
The News Blast
FOLLOW US:
Share करें
✓ Link copy हो गया!
The specified slider does not exist.
और पढ़ें




