गोलमुरी में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, 49 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :गोलमुरी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। रविवार को विद्युत वरण महतो और पूर्णिमा साहू ने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 49 लाख 6 हजार रुपये की लागत आएगी।

यह योजनाएं नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत की गई हैं। इसके तहत गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर के सांस्कृतिक भवन के ऊपरी तल्ले में बच्चों के लिए एक पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा ओल्ड केबल टाउन में दो बोरिंग, इस्कॉन मंदिर के पीछे एक डीप बोरिंग, न्यू केबल टाउन में तीन बोरिंग और केबुल हरिजन बस्ती में दो बोरिंग स्थापित किए जाएंगे। विकास कॉलोनी और सरना स्थल, दुईलाडुंगरी में हाई मास्ट लाइट की स्थापना भी की जाएगी। वहीं न्यू लाइन, पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।

इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में संजीव कुमार, गुंजन यादव, पप्पू उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इन योजनाओं को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.