समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, संत गुरु रविदास को किया नमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के तहत बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने “समरसता दीपोत्सव” का आयोजन किया। महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 28 मंडलों के प्रमुख मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर जोन नंबर-8 स्थित रविदास कॉलोनी के हरि मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की। वहीं भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोनारी क्षेत्र के एक मंदिर में दीप जलाकर समरसता दीपोत्सव में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिरों के गुरुओं, पुजारियों और संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समानता, आत्मसम्मान, सेवा और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकता और समरसता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके आदर्श आज भी समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज संपूर्ण मानवता के महान संत और समाज सुधारक थे। उनके विचारों ने समाज के अंतिम व्यक्ति में भी सम्मान और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संत रविदास के समता, सामाजिक न्याय और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा “समरसता संकल्प अभियान” इसी उद्देश्य को साकार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रितेश झा, पप्पू उपाध्याय, मारुति नंदन पांडे, उपेंद्र गिरी, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय, रविंद्र सिंह सिसोदिया, अभिनव सिन्हा, राकेश चौबे, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, श्यामल महाकुड़, निधु दास, सनत कुमार सी, हन्नु जैन, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, सूरज साह, जुगनू वर्मा, सनातन दास, कृष्ण पद सिंह एवं मधुसूदन महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें