सावन में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, शाहनवाज अहमद ने निशुल्क कांवर यात्रा के लिए भेंट किए गेरुआ वस्त्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सावन माह में सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए कांग्रेस के जिला महासचिव शाहनवाज अहमद ने बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क कांवर यात्रा के संयोजक विकास सिंह को अपने प्रतिष्ठान से दो सेट पवित्र गेरुआ वस्त्र भेंट किए। उन्होंने इसे सावन में आयोजित धार्मिक यात्रा के प्रति अपनी आस्था, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर विकास सिंह ने शाहनवाज अहमद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी समाज में जीवंत रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को और मजबूत करते हैं।

शाहनवाज अहमद ने कहा कि धर्म और मानवता लोगों को जोड़ने का माध्यम हैं। आपसी भाईचारे, सहयोग और सद्भाव की भावना से ही समाज में एकता मजबूत होती है तथा धार्मिक आयोजनों की गरिमा बढ़ती है।

गौरतलब है कि बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से इस वर्ष भी एक हजार महिला एवं पुरुष शिवभक्तों के लिए निशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें