प्रधानमंत्री मोदी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने केंद्र की मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। एक प्रेस बयान जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी गरिमा खोई है, बल्कि देश के भीतर भी संवेदनशील मुद्दों पर लगातार विफलता देखने को मिली है।

सीजफायर से लेकर आंतरिक हिंसा तक सवाल
सुधीर पप्पू ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर की नीति हो या अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भारत की भूमिका, हर मोर्चे पर मौजूदा सरकार की नीति विफल रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल को “अमृतकाल” नहीं बल्कि “मृत्यु काल” कहा जाना चाहिए क्योंकि देश में लगातार हिंसक घटनाएं, हत्याएं और अत्याचार बढ़े हैं, जिनकी जांच तक नहीं होती।

“सत्ता मोह में डूबे हैं मोदी” – पप्पू का आरोप
अपने बयान में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री केवल सत्ता से चिपके रहना चाहते हैं और जनहित उनके एजेंडे में नहीं है। उन्होंने कहा कि “बहुत हुई महंगाई की मार, अब जाना चाहिए मोदी सरकार”।

वंचितों और अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार
पप्पू ने मुस्लिम समुदाय और वंचित वर्गों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है और वहां जंगलराज जैसा माहौल बन गया है।

बिहार से भाजपा को मिलेगा सबक
उन्होंने भविष्यवाणी की कि भाजपा को आगामी चुनावों में खासकर बिहार में कड़ी चुनौती मिलेगी, और देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें