बागबेड़ा में देर रात भीषण आग, 10 दुकानें जलकर राख — विधायक संजीव सरदार पहुंचे मौके पर, पीड़ितों को दिलाया मदद का भरोसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर (बागबेड़ा):
बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित भिखारी मैदान के समीप मंगलवार की देर रात लगभग 1:30 बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना पाते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 से 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

विधायक संजीव सरदार पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की सूचना पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को दी। सूचना मिलते ही विधायक सरदार तत्काल घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
विधायक ने जले हुए दुकानों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग एवं सहायता देने का आश्वासन दिया।

वहीं, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार से मिलकर पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
जली हुई दुकानों की सूची

आग में जिन दुकानों का नुकसान हुआ, उनमें शामिल हैं –
1️⃣ कृष्णा (साइकिल रिपेयरिंग)
2️⃣ अंजलि (अंडा दुकान)
3️⃣ गोपाल (खाना बनाने का दुकान)
4️⃣ राजेश प्रसाद (मां भवानी सीसा दुकान)
5️⃣ जितेंद्र (आलू-प्याज दुकान)
6️⃣ हसन (गाड़ी पंचर दुकान)
7️⃣ राजेश (खाना बनाने वाला होटल)
8️⃣ मनोज (भुंजा दुकान)
9️⃣ अखिलेश वर्मा (मोटरसाइकिल गैरेज)
???? महेश (डीसी तार दुकान)

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, अजीत सिंहा, संजय महतो सहित कई स्थानीय दुकानदार और ग्रामीण मौजूद थे।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें