अमरप्रीत सिंह काले ने की NCMEI के कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद अख्तर से मुलाक़ात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने मंगलवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शाहिद अख्तर से नई दिल्ली स्थित जीवन तारा बिल्डिंग में शिष्टाचार मुलाक़ात की।

इस अवसर पर काले ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जेल में लिखे गए पत्रों और संस्मरणों पर आधारित एक विशेष पुस्तक भी उन्हें भेंट की।

बैठक के दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए नीति-निर्माण स्तर पर संवेदनशीलता और समझ बढ़ाने की आवश्यकता है।

काले ने आयोग के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे, जिन पर शाहिद अख्तर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अख्तर ने कहा कि झारखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा के उत्थान के लिए इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आयोग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि शाहिद अख्तर जी का सकारात्मक दृष्टिकोण और संवेदनशीलता निश्चित रूप से झारखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें