व्यक्तिगत मर्यादा से ऊपर नहीं राजनीति” — डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को दी कड़ी चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने साव को चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी के परिवार की गरिमा पर सवाल उठाना अमर्यादित आचरण है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

डॉ. षड़ंगी ने कहा कि चंडी चरण साव ने उनके पुत्र कुणाल षड़ंगी और स्वर्गीय भाई के पारिवारिक संबंधों पर जो टिप्पणी की है, वह “दुर्भाग्यपूर्ण, असत्य और निराधार” है। उन्होंने कहा कि कुणाल ने अपने चाचा के इलाज के दौरान दिल्ली और मुंबई में कई बार मुलाकात की थी, और उनके अंतिम समय में भी वह मुंबई में उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि श्री साव द्वारा दी गई भ्रामक और ओछी टिप्पणियाँ न केवल उनके पुत्र, बल्कि उनके स्वर्गीय भाई और पूरे परिवार की मर्यादा को ठेस पहुँचाती हैं।

डॉ. षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।

डॉ. षड़ंगी ने दो टूक कहा —

> “राजनीति विचारों की होनी चाहिए, व्यक्तिगत हमलों की नहीं। जिस दिन राजनीति मर्यादा से ऊपर उठ जाएगी, उस दिन समाज में विश्वास का संकट पैदा होगा।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें