बिहार विभूति” अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर बागबेड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह, 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्र होंगे सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा “बिहार विभूति” के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम बिहार के उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर 18 जून को प्रतिभा सम्मान सह जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बागबेड़ा स्थित संस्थान परिसर में आयोजित होगा।

इस विशेष अवसर पर अनुग्रह बाबू के विचारों और कीर्तियों को स्मरण करते हुए, बागबेड़ा क्षेत्र के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चयनित छात्र ICSE, CBSE एवं JAC बोर्ड के हैं। अब तक क्षेत्र के 9 विद्यालयों से 24 छात्रों की सूची तैयार की जा चुकी है।

कार्यक्रम की विशेषताएं:

मेधावी छात्रों का सम्मान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

शिक्षा के प्रति प्रेरणा और जागरूकता का संदेश


समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे:

विद्युत वरण महतो, सांसद

सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पश्चिम

संजीव सरदार, विधायक, पोटका

अरविंद सिंह, पूर्व विधायक, ईचागढ़

संस्था के संरक्षकगण – शंभू सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, विमल सिंह, अजय सिंह, शिव शंकर सिंह, आर. बी. बी. सिंह


संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सीएसपी सिंह तथा सचिव डॉ. कविता परमार ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी और समाज के सभी वर्गों से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें