जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस का पुनर्गठन, रंजन ठाकुर को फिर मिली जिम्मेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान रंजन कुमार ठाकुर उर्फ आशीष ठाकुर को पुनः जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सौंपा।

कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नौ मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। सभी को जिलाध्यक्ष के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:

परसुडीह: नारायण डे

टाटानगर: मनोज कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा

बागबेड़ा: राजनारायण यादव

करनडीह/घाघीडीह: रंजन सिंह

गदड़ा: अनिरुद्ध कुमार पुरी

सुंदरनगर: अजय महतो

गोविंदपुर: नरेश गौरा

घोड़ाबांधा: रुबी जी

एमजीएम ग्रामीण: सरत चंद्र महतो

साथ ही प्रखंड उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पदों पर भी नियुक्ति की गई है, जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने इस अवसर पर कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाना आवश्यक है और कांग्रेस पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को गांव-प्रखंड स्तर तक सक्रिय कर रही है।

इस कार्यक्रम में प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद, महामंत्री मो. सगीर, महेंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, अजय मंडल, सूरज मुंडा, अपर्णा गुहा, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, अंकुश बनर्जी, मो. चाँद सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह आज़ाद ने किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें