पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी मंडल में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प सभा, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा – नारी सशक्तिकरण के युग का नेतृत्व कर रही मोदी सरकार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल द्वारा सोमवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा टुइलाडूंगरी स्थित सीपी कबीर क्लब में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। विशेषकर महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और नेतृत्व के अवसर प्रदान कर ‘नारी सशक्तिकरण के युग’ की शुरुआत की है।

उन्होंने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, तीन तलाक पर रोक और महिला आरक्षण बिल जैसे ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अब भारत घबराता नहीं, घर में घुसकर जवाब देता है, और यह आत्मनिर्भर, सशक्त भारत की पहचान है।



प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा नेतृत्व मिला है जो विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से आमजन को सशक्त किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370, राम मंदिर, CAA, वन रैंक वन पेंशन, GST, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, नई शिक्षा नीति जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

सभा की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। सभा का संचालन मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, स्वागत भाषण सतीश शर्मा, एवं धन्यवाद ज्ञापन अमिश अग्रवाल ने किया। सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

मौके पर मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, प्रोबिर चटर्जी राणा, अप्पा राव, प्रेम झा, सतीश शर्मा, श्रीनू राव, ओम प्रकाश साह, बंटी अग्रवाल, अमिश अग्रवाल, समरेश शुक्ला, मुकेश चौधरी, सन्नी सिंह चौहान, लक्ष्मण बेहरा, राकेश कुमार, नवजोत सिंह सोहल, टिंकू मुखी, सरस्वती साहू, हेमा देवी, बच्चा बाबू शर्मा, हरे राम यादव, नौशाद खान, दीपक सिंह, दीपक मुखर्जी, मोहम्मद वाहिद सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें