BACET की छात्रा नयनी गिरि बनीं फैकल्टी, पहले ही बैच ने प्लेसमेंट में रचा इतिहास
जमशेदपुर:

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:शहर के शैक्षणिक संस्थानों में तेजी से अपनी पहचान बना रहे बी ए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET) ने एक बार फिर प्लेसमेंट के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के बीसीए विभाग की अंतिम वर्ष की छात्रा नयनी गिरि का चयन आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में फैकल्टी के रूप में हुआ है, जो कॉलेज के लिए गौरव का विषय बन गया है।

17 मार्च 2026 को आयोजित साक्षात्कार में नयनी गिरि ने अपने विषय ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुति से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यह सफलता प्राप्त की। खास बात यह है कि बीसीए का यह BACET का पहला बैच है और उसी बैच की छात्रा का इस स्तर पर चयन होना संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

नयनी गिरि ने 23 मार्च 2026 से अपने पद पर कार्यभार संभाल लिया है और वर्तमान में तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजर रही हैं, जिससे उनके पेशेवर कौशल को और मजबूती मिलेगी।

इस उपलब्धि पर बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एन. चौधरी, संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सिंह, प्राचार्य डॉ. संजय रॉय और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी राहुल सिंह सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल नयनी की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था और प्लेसमेंट प्रणाली की भी बड़ी उपलब्धि है।

कॉलेज प्रबंधन ने विश्वास जताया कि BACET भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा और छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करता रहेगा। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.