ओवरटाइम भुगतान विवाद पर वार्ता टली, मजदूरों में नाराजगी; हड़ताल की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों को ओवरटाइम (OT) का दुगुनी दर से भुगतान नहीं किए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में निर्धारित वार्ता नहीं हो सकी। उप श्रमायुक्त की अनुपस्थिति के कारण बैठक टलने से मजदूरों में गहरी नाराजगी देखी गई।

इस वार्ता में भाग लेने के लिए टाटा पावर मजदूर यूनियन के नेता अम्बुज कुमार ठाकुर भी पहुंचे थे। बैठक स्थगित होने के बाद उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों को न्याय की उम्मीद होती है, लेकिन पिछले लगभग तीन महीनों से उन्हें सिर्फ “तारीख पर तारीख” ही मिल रही है।

अम्बुज ठाकुर ने आरोप लगाया कि टाटा पावर कंपनी और ठेका कंपनी आर.के. इरेक्टर दोनों ही उप श्रमायुक्त कार्यालय को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कंपनी में हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी श्रम विभाग पर होगी।

आज की प्रस्तावित वार्ता में यूनियन के महासचिव एन.एन. पाल, धनंजय शुक्ला, पवन कुमार और दिलीप कुमार समेत अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

मजदूरों के इस रुख से आने वाले दिनों में श्रमिक आंदोलन तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.