गोलमुरी दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति की दिखेगी झलक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान में गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस वर्ष पंडाल को ग्रामीण परिवेश और आदिवासी परंपरा की थीम पर सजाया गया है, जिसमें झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकजीवन और पारंपरिक जीवनशैली की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है।

गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी वर्ष 1926 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन करती आ रही है। अपनी लंबी परंपरा को कायम रखते हुए कमिटी प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने का प्रयास करती है। इस बार ग्रामीण एवं आदिवासी संस्कृति पर आधारित पंडाल के जरिए झारखंड की परंपराओं और लोकसंस्कृति को प्रमुखता दी गई है।

उद्घाटन समारोह में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, प्राचार्या शोभा पाण्डेय, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह और पप्पू उपाध्याय सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने सभी अतिथियों को माता की चुनरी भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। पंडाल निर्माण, आकर्षक सजावट और पूजा आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के सदस्यों सुमित अग्रवाल, अमीश अग्रवाल, राजू प्रजापति, पंकज शर्मा, विनोद खत्री, रौनक खत्री, विजय लक्ष्मी वर्मा, विनीत सहगल, अमर कुमार, दीपक शर्मा, देवू प्रामाणिक, विशाल, सुरेश मेकअप, राजा अग्रवाल, आदित्य राज, राहुल कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह शिंदे और रंजन सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। कमिटी ने श्रद्धालुओं से पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने तथा दुर्गापूजा का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें