कांड्रा में यात्रियों से भरा ऑटो पिकअप वैन से टकराकर पलटा, महिला समेत कई घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पिकअप वैन से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सभी यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ऑटो चालक घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

सूचना मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो (संख्या JH 05DM 6241) को जब्त कर लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें