अंसार खान की मेहनत लाई रंग, गुलाब बाग फेस टू में नाली निर्माण कार्य जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के विधायक के पूर्व प्रतिनिधि अंसार खान की लगातार मेहनत और प्रयासों का फल अब क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। लंबे समय से लंबित गुलाब बाग फेस-2 क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य अब जोर-शोर से जारी है।

गुलाब बाग फेस-2 के स्थानीय निवासियों ने अंसार खान के नेतृत्व में कई बार मानगो नगर निगम का दरवाजा खटखटाया था। वर्षों से उपेक्षित इस इलाके में बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार अपने परेशानियों को लेकर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई थी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें