चाकुलिया में धान बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, विधायक समीर महंती ने किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की सलाह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कृषि को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को चाकुलिया नोडल लैंपस परिसर में धान बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार महंती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन बढ़ाने की अपील की।

सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध: विधायक

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में विधायक समीर महंती ने कहा, “किसानों की भलाई और कृषि विकास सरकार की प्राथमिकता है। लैंपस के माध्यम से गुणवत्तायुक्त बीज वितरण उसी दिशा में एक सशक्त कदम है। अगर किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें तो कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।”

550 क्विंटल MUT 7029 धान बीज उपलब्ध

कार्यक्रम के दौरान लैंपस सचिव अरुण कुमार राय ने बताया कि इस वर्ष किसानों के लिए 550 क्विंटल एमयूटी 7029 किस्म का धान बीज उपलब्ध कराया गया है। इसे 20 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर किसानों को दिया जा रहा है।

बीज प्राप्ति की प्रक्रिया

धान बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत करनी होगी। केवल निबंधित किसानों को ही यह बीज वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और बीज प्राप्त किया।

किसानों में दिखा उत्साह

बीज वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, अक्षय कुमार महंती, रबिंद्र नाथ मिश्रा, घनश्याम महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, राम बास्के, गौतम दास, मनोज महतो, विशाल बारीक, मिथुन कर, संजय घोष, रशीद खान, सुजीत दास, गाबला दत्त, मोहन माईती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों में काफी उत्साह देखा गया।

वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषि अधिकारियों ने भी किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी और बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीज के साथ सही तकनीक के उपयोग से उत्पादन में उल्लेखनी वृद्धि की जा सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें