झामुमो कार्यकर्ता गोपाल मुर्मू के श्राद्ध भोज में शामिल हुए मंत्री रामदास सोरेन, दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय गोपाल मुर्मू के श्राद्ध कर्म भोज में रविवार को राज्य के माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन शामिल हुए। मुसाबनी प्रखंड के बेनासोल पंचायत अंतर्गत सोहदा गांव स्थित उनके आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।



इस दौरान मंत्री रामदास सोरेन सहित झामुमो के अन्य नेताओं ने स्वर्गीय गोपाल मुर्मू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव महेश्वर हांसदा, वरिष्ठ नेता कालीपद गोराई, गौरांग माहली, लोबिन सबर, वकील हेम्ब्रम, मजदूर नेता सुभाष मुर्मू, बिराम मुर्मू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।



मंत्री सोरेन ने स्वर्गीय मुर्मू के पार्टी के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.