आदित्यपुर के कृष्णापुर में निजी कंपनी में गैस सिलेंडर में लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर के कृष्णापुर स्थित एक निजी कंपनी में शुक्रवार को गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख कंपनी परिसर में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारियों ने जलते हुए सिलेंडर को तुरंत कंपनी परिसर से बाहर निकालकर मुख्य सड़क पर फेंक दिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और सिलेंडर को बुझाने में सफलता पाई। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि संबंधित कंपनी कम लागत बचाने के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही थी और कमर्शियल उपयोग के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रही थी।

नियमों के अनुसार, किसी भी औद्योगिक संस्थान या फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसे में यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित कंपनी पर सख्त कार्रवाई संभव है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से आम जनता और मजदूरों की जान खतरे में न पड़े।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें