आदित्यपुर के कल्पनापुरी में खुले नाले में गिरा व्यक्ति, स्थानीय युवकों की मदद से बची जान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 स्थित कल्पनापुरी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित खुले बड़े नाले में एक व्यक्ति नशे की हालत में गिर पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे वह व्यक्ति नाले के किनारे से गुजर रहा था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे गहरे नाले में जा गिरा। नाला बड़ा और गंदे पानी, मल-मूत्र से भरा होने के कारण व्यक्ति काफी देर तक उसमें फंसा रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय नागरिक चंदन कुमार की पहल पर रस्सी की व्यवस्था की गई और काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान उसे हल्की चोटें आई हैं। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।

इस घटना ने नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, रखरखाव और बुनियादी ढांचे की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का पक्का निर्माण और ढक्कन नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले नालों को तत्काल ढंका जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें