आदित्यपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV फुटेज आया सामने

Share करें

✓ Link copy हो गया!


Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। सिद्धेश नर्सिंग होम के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। यह पूरी घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

चोरी की वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार होता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

पीड़ित रंजन कुमार ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें