मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘अनुशासन, साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण’ विषय पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!
कार्यक्रम में शामिल होते पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह

राजमहल: मॉडल कॉलेज राजमहल में गुरुवार को एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “अनुशासन, साइबर अपराध एवं सकारात्मक आचरण” रहा, जिसमें पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने एसपी को शॉल, स्मृति चिन्ह व पेड़ लगाकर परंपरागत स्वागत एवं कार्यक्रम की शुरुआत की। जहां कार्यशाला की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर स्वागत के साथ हुई। इस मौके पर प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और नैतिक आचरण की जानकारी युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।उधर इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप और उनसे बचाव की सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वृक्षारोपण करते एसपी व अन्य

जहां उन्होंने कहा कि अनवेरिफाइड लिंक, वीडियो कॉल, मैसेज और फेक प्रोफाइल से सतर्क रहें। वही बैंक कभी भी ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं पूछता है, इसलिए ऐसी किसी भी मांग पर तुरंत सावधान हो जाएँ। वही बढ़ते ‘डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड’ के बारे में विद्यार्थियों को सतर्क करते हुए बताया कि किसी अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें और किसी भी तरह का भुगतान न करें। जहां उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी कॉमन हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी, जहाँ से अब पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाएँ एक ही नंबर से प्राप्त की जा सकती हैं। इसके साथ ही एसपी ने नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर गंभीर चर्चा की और युवाओं से इससे दूर रहने की भावनात्मक अपील की। आगे उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि करियर और जीवन दोनों को नष्ट कर देता है। अंत में एसपी ने कॉलेज के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, जागरूकता और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उधर
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमजान अली के द्वारा किया गया। जहां स्वागत भाषण डॉ. विवेक कुमार महतो ने प्रस्तुत किया जबकि कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमित कुमार ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया। उधर इस कार्यक्रम में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी तथा कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। वही इस जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा एवं जीवन में अनुशासन के महत्व को समझा। जहां अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर वन विभाग के द्वारा 11 पेड़ लगाकर वृक्षारोपण के साथ राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उधर अंत में डॉ. रणजीत के द्वारा छोटा फ़ॉसिल्स जीवाश्म का संग्रहालय पुलिस अधीक्षक ने जाना और इसे सराहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें