जिला बार संघ और लॉयर्स डिफेंस ने मनाया संविधान दिवस, अधिवक्ताओं ने प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुराने कोर्ट परिसर के बाहर स्थित भवन में जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्यों ने लॉयर्स डिफेंस के साथ मिलकर संविधान दिवस मनाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और उसमें निहित मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत श्रीवास्तव ने किया। स्वागत भाषण देते हुए अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों डॉ. भीमराव अंबेडकर, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सरदार वल्लभभाई पटेल सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाली सभी महान विभूतियों को याद किया।

मुख्य वक्ता अधिवक्ता रमेश प्रसाद ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संविधान में निहित प्रावधानों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अधिवक्ता सुनील कुमार मोहंती, विद्युत नंदी, आशीष दत्त, श्रेष्ठ नारायण झा, युधिष्ठिर कुमार, प्रशांत प्रधान, विभव कुमार सिंह, आलोक, रविंद्र कुमार, तरुण कुमार, मनोरंजन उर्फ मोना, पप्पू सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अंत में अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें