‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली को लेकर पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ विशाल महारैली को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने सांगठनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेन्द्र मरावी तथा एआईसीसी सदस्य, पूर्व सचिव सह पर्यवेक्षक राजेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान महारैली में जिले के कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। संगठन की मजबूती केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रखंड, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक सक्रियता दिखाई देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महारैली की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। आपसी समन्वय, अनुशासन और सामूहिक प्रयास ही संगठन को मजबूत बनाने का आधार हैं।

जिला से बूथ स्तर तक बेहतर तालमेल जरूरी: राजेश तिवारी

एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि प्रस्तावित महारैली को लेकर विभिन्न जिलों में सांगठनिक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। पश्चिमी सिंहभूम में भी प्रखंड एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित होनी चाहिए तथा जिला से लेकर बूथ स्तर तक बेहतर तालमेल बना रहना चाहिए। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता महत्वपूर्ण है।

जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प

जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी महारैली को लेकर गंभीरता से तैयारियों में जुटी है। सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर सक्रियता से ही संभव है। महारैली में पश्चिमी सिंहभूम जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।

कई पदाधिकारियों ने रखे विचार

बैठक को कांग्रेस प्रदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा, जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, एससी सेल के कोल्हान प्रभारी सूरज मुखी तथा प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, विजय भेंगरा, ललित दोराईबुरु, शैलेश गोप, मंजीत प्रधान, सुखलाल हेमब्रम एवं सीताराम गोप ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और महारैली में जिले की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवादल के मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सह विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास, मायाधर बेहरा, रईस रिजवी छब्बन, राम सिंह सावैयां, जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, आरजीपीआरएस संयोजक सुभाष नाग, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रदेश प्रतिनिधि मासूम रजा, अनुप्रिया सोय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अविनाश कोडाह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम, जिला महासचिव गुलजार अंसारी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें