झारखंड आंदोलनकारी सुराई बेसरा की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, योगदान को किया याद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani : झारखंड आंदोलनकारी एवं दिशोम जाहिर गाढ़ समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सुराई बेसरा की 16वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को सुरदा क्रॉसिंग स्थित लोहिया भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

झारखंड आंदोलन में योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन में सुराई बेसरा की भूमिका और दिशोम जाहिर गाढ़ को संवारने में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान सुराई बेसरा के प्रयासों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को हमेशा याद किया जाएगा।

वक्ताओं ने उनके विचारों और सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि सभा में झारखंड आंदोलनकारी सुरेश मुर्मू, जगदीश बास्के, कान्हू सामंत, सलखान हांसदा, राधानाथ महतो, आंतू हांसदा, परमेश्वर हांसदा और सुधा रानी बेसरा समेत कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सुराई बेसरा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें