Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बिष्टुपुर समिति की ओर से बुधवार, 9 सितंबर 2026 को धातकीडीह स्थित मक्का अपार्टमेंट में आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं आंदोलनकारी अनवर अली ने की।
बैठक में बिष्टुपुर समिति के विस्तारीकरण, संगठन के संचालन की प्रक्रिया, लेखा-जोखा समेत समिति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समिति की गतिविधियों को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
बैठक में झामुमो बिष्टुपुर समिति के अध्यक्ष जाबिर हुसैन, वरिष्ठ नेता एवं आंदोलनकारी अनवर अली, आंदोलनकारी कृपाल सिंह, सरफराज अहमद, अब्दुल हमीद, डी. रवि कुमार, शहजाद खान, रोहित बाजपेई, राजन सोनकर, जमशेद, मोहम्मद आदिल, गुलाम हसन, मुकेश मुखी, सिद्धार्थ मुखी, नीरज मुखी, शक्ति प्रसाद, जस्सी रंधावा और रोहित शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















