मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में सोनू एक सक्रिय, संवेदनशील और कर्मठ राजनेता के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जनसमस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहते थे। आम जनता से जुड़े मुद्दों को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनके राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषता रही। छात्रों के आंदोलन एवं उनकी समस्याओं को भी उन्होंने गंभीरता से लिया और संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक कदम उठाने का प्रयास किया।

परविंदर सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। वे भले ही अब भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके जनहित के कार्य और सरल एवं संवेदनशील कार्यशैली हमेशा स्मरणीय रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, मनोज कुमार सिंह, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्र, उदय कुमार सिंह, अंसार खान, आशुतोष सिंह, रंजीत सिंह, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रंजीत झा, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, कौशल प्रधान, हरिराम टुडू, अजय शर्मा, शत्रुघ्न महतो, अली रजा खान, नमिता सिंह, फैयाज आलम अंसारी, मेहबूब, जेन-जी मो. हसन खान, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद समेत जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें