युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आजसू की बैठक, जम्बो समिति का गठन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी युवा आजसू सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जमशेदपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव हरिलाल महतो सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक जम्बो तैयारी समिति का गठन किया। समिति के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्होंने संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को संगठित कर झारखंड के जनसरोकारों के लिए संघर्ष का नया अध्याय शुरू करने का अवसर है।

प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी युवा प्रभारियों को अपने-अपने प्रखंडों में व्यापक युवा संवाद अभियान चलाना होगा। उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में युवाओं से सीधा संपर्क स्थापित करने और पूरे कोल्हान प्रमंडल में 5,000 युवा नेताओं को तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत युवा संगठन भविष्य के जनआंदोलनों की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

केंद्रीय सचिव हरिलाल महतो ने कहा कि सम्मेलन युवाओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सम्मेलन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को लेकर पूरे शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। संगठन ने अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर संगठनात्मक विस्तार और जनआंदोलन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में रामचंद्र सहिस, कन्हैया सिंह, हरिलाल महतो, सागेन हांसदा, वन विहारी महतो, चंद्रगुप्त सिंह, डोमेन टुडू, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, लालन झा, विमल मौर्या, धीरज यादव, मनोज महतो, अवनीश सिंह, गौतम सामंता, विकास महतो, मंटू शुक्ला, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सौरभ राहुल सिंह, निरंजन महतो, आकाश सिन्हा, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, हैरी एंथोनी, देवाशीष चौधरी, शेखर सहिस सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.