दी टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 92वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, 16.50% लाभांश की घोषणा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दी टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 92वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हॉल में चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आमसभा में एक हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में सोसायटी के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने सदस्यों को दिए जाने वाले कमोडिटी एडवांस लोन की अधिकतम सीमा 20,000 रुपये बढ़ाकर 8.50 लाख रुपये से 8.70 लाख रुपये करने की घोषणा की। वहीं, सोसायटी के सचिव कमलेश यादव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

आमसभा में अनंत कुमार ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सदस्यों को 16.50 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। साथ ही प्रबंधन समिति ने 31 मार्च 2026 तक सर्वाधिक अनिवार्य जमा रखने वाले 50 सदस्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक नए सदस्य जोड़ने वाले पांच सदस्यों को सफारी कंपनी का ट्रॉली केस (मूल्य 9,999 रुपये) उपहार स्वरूप प्रदान करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।

प्रबंधन समिति द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को आमसभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। यह भी घोषणा की गई कि 3 अगस्त 2026 से सोसायटी कार्यालय से सदस्यों को लाभांश के साथ 300 रुपये का मिठाई कूपन वितरित किया जाएगा। इसके अलावा सभी सदस्यों को बोरोसिल कंपनी का 1000 वॉट का इलेक्ट्रिक आयरन (मूल्य 1,090 रुपये) उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इसकी घोषणा नीतू सिंह ने की।

कार्यक्रम के अंत में विद्या भूषण झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आमसभा का संचालन उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने किया।

इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य अमरजीत सिंह, कुमारी मधु शर्मा, त्रिलोचन परीदा, नीतू सिंह, फाल्गुनी चटर्जी, विनोद कुमार ठाकुर, शशि भूषण पिंगुआ, शोभा रानी हांसदा, सोनम राजपूत, सुभाजीत गुहा, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें