माया कर्मकार के श्राद्धभोज में मंत्री दीपक बिरुआ समेत कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : झामुमो के वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी मोहन कर्मकार की धर्मपत्नी स्वर्गीय माया कर्मकार के श्राद्धभोज में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ समेत कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक हस्तियों और राजनीतिक नेताओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोनारी स्थित मोहन कर्मकार के आवास पर पहुंचे अतिथियों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय माया कर्मकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और लक्ष्मण टुडू, झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू, आस्तिक महतो और गिरी उपस्थित रहे।

इसके अलावा झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, गणेश चौधरी, गणेश महाली, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, वरिष्ठ नेता वीर सिंह सुरेन, नरोत्तम दास, खुद्दू उरांव, सरोज महापात्रा, महावीर मुर्मू, बिंदा सोरेन, उमानाथ झा, लालटू महतो, सागेन पूर्ति, विद्यासागर दास, नासिर खान, बाघराय मार्डी, सुनील महतो, खोगेन महतो, प्रीतम हेंब्रम, अभय पांडेय, सुशील हेंब्रम, भुगलु सोरेन, अरुण सिंह राजा, अजय रजक, मो. समद, धनंजय महतो, गोपाल महतो, बंटी सिंह, पलटन मुर्मू, नान्टु सरकार, मिर्जा सोरेन, कंवलजीत कौर गिल, चंद्रावती महतो, लक्की सिंह, झरना पाल, नईमा हुसैन, जाबिर हुसैन, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, सपन राय, पी.के. राय, प्रहलाद लोहरा, डी. रवि, रवि मुंडा, इंदरपाल सिंह भाटिया, कृपाल सिंह, राजकुमार दास, मनोज तांती, पप्पू उपाध्याय और मो. आदिल समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें