केरल समाजम मॉडल स्कूल में डेंगू जागरूकता सत्र आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरल समाजम मॉडल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा VI एवं VII के विद्यार्थियों के लिए डेंगू जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डेंगू के कारणों, लक्षणों, बचाव और नियंत्रण के प्रभावी उपायों की जानकारी देकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।

सत्र का संचालन टाटा स्टील यूआईएसएल (TSUISL) के स्वास्थ्य विशेषज्ञ आलोक सुमन शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि डेंगू एडीज (Aedes) मच्छर के काटने से फैलता है तथा समय पर पहचान और बचाव से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने डेंगू के लक्षण, उपचार और सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को बताया गया कि घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना, मच्छररोधी उपाय अपनाना, पूरे बाजू के कपड़े पहनना तथा स्वच्छता बनाए रखना डेंगू की रोकथाम के सबसे प्रभावी तरीके हैं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय की अकादमिक निदेशक नंदिनी शुक्ला, प्राचार्या रीना बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सुजाता सिंह, उप-प्राचार्य ए. एल. अब्राहम तथा रजिस्ट्रार वृंदा सुरेश के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, मॉडरेटर्स तथा हेल्थ एंड हाइजीन क्लब के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने और सुरक्षित वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.