भाजपा नेता दिनेश कुमार ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर पुलिस से समयबद्ध कार्रवाई की मांग की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: गोलमुरी एवं टिनप्लेट बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर भाजपा ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने रविवार सुबह गोलमुरी मेन रोड स्थित हरि किशुन पान दुकान पहुंचकर पीड़ित दुकानदार के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को सौंपे गए लिखित आवेदन की जानकारी लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

दिनेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गोलमुरी और टिनप्लेट बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुधीर पान दुकान में चोरी हुई थी, इसके बाद गोलमुरी बाजार स्थित शंकर जी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और अब हरि किशुन पान दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध और सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उनका मनोबल बढ़ेगा और आम लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होगा।

भाजपा नेता ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सभी चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा बाजार क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इस अवसर पर भाजपा गोलमुरी मंडल के पूर्व महामंत्री बंटी अग्रवाल, बाजार समिति के सदस्य कमल गुप्ता, दिलीप लड्डा, राजीव कुमार, मोहम्मद नौशाद एवं टिंकू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें