पर्यटन मंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, सावन में दलमा शिव मंदिर के लिए प्रवेश शुल्क माफ करने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रांची स्थित मंत्री आवास में झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर सावन माह के दौरान दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लेने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने पर्यटन मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि सावन माह में दलमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से वसूले जाने वाले प्रवेश शुल्क को समाप्त करने का अनुरोध किया गया था। इस वर्ष भी उन्होंने पर्यटन मंत्री से आग्रह किया है कि सावन के पूरे महीने श्रद्धालुओं को निशुल्क दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

विधायक ने कहा कि यदि प्रवेश शुल्क माफ किया जाता है तो दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे बिना किसी अतिरिक्त बोझ के भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.