6 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guaa : बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार महज 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। 

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ाजामदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश लोहार (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया।

घटना के बारे में पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया 11 जुलाई की सुबह बाहर काम करने चली गई। वो दोपहर 2 बजे जब घर आई तो उसकी नाबालिक बेटी ने बताया वो मकान मालिक के घर उसके बच्चे साथ खेल रही थी।

इस बीच मकान मालिक का बच्चा खेलते खेलते सो गया तो मेरी बेटी वही टीवी देखने लगी। घर पर कोई और नहीं था। इसी बीच आरोपी आकाश लोहार आया और बेटी को जबरन पकड़ बालात्कार का प्रयास किया। बेटी ने जब इसके बारे में मां को बता देगी तो आकाश बेटी को छोड़ वहां से भाग गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें