Jamshedpur : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार रविवार को शंकरदा गांव में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो दिवस मनाया गया। अभियान की शुरुआत बूथ संख्या-52 पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास ने बच्चों को पोलियो की पहली खुराक पिलाकर की।
इस अवसर पर डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, पीएलवी चयन कुमार मंडल एवं मीरा मंडल भी उपस्थित रहे और अभियान का जायजा लिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके, उन्हें अगले दो दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।
अभियान के पहले दिन शंकरदा बूथ पर कुल 85 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, जिससे उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
अभियान को सफल बनाने में सीएचओ सरिता तिरु, डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, मीरा मंडल तथा ग्राम स्वास्थ्य सहिया जयंती ने सक्रिय भूमिका निभाई।









