पोटका के कोवाली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना परिसर में शनिवार को ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद अवशिष्ट पदार्थों को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंका जाए। उन्हें गड्ढा खोदकर मिट्टी से ढककर सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने की अपील की गई। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने का आग्रह किया गया।

बैठक में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर भी विशेष चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने अपील की कि किसी भी जानवर की कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न किए जाएं। पुराने फोटो और वीडियो भी साझा करने से बचने की सलाह दी गई, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या सामाजिक अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

बैठक में सब-इंस्पेक्टर सहदेव सिंह, पूर्व मुखिया शैयद जबीउल्लाह, अब ताभ आलम अंसारी, शाहिद परवेज राजू, दिनेश कुमार गुप्ता (पिंटू), ग्राम प्रधान मो. असलम, अलंगो महाकुर, अवनी महाकुर, धीरेन मोदक, तरुण प्रमाणिक, देवराज महाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें