तीन राज्यों में भाजपा की जीत ‘विकास और राष्ट्रवाद’ की जीत: डॉ. जटाशंकर पांडे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विधानसभा चुनाव 2026 में असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने इसे विकास और राष्ट्रवाद की जीत बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान’ की नीति ने देशभर में जनता का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा का विस्तार इसी जनसमर्थन का प्रमाण है।

डॉ. पांडे ने कहा कि भाजपा का विकास मॉडल राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर आधारित है। पार्टी ने बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल इंडिया, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण, उज्ज्वला योजना और किसान कल्याण जैसे कार्यक्रमों के जरिए आम जनता तक सीधा लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है और यही कारण है कि जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सनातन संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण को लेकर लोगों की आस्था भाजपा के प्रति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.