चाडराडीह में विकास भवन मरम्मतीकरण का शिलान्यास, पंचायत निधि से होगा कार्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत के चाडराडीह गांव में प्रभारी मुखिया काजल बारीक ने पंचायत निधि से विकास भवन के मरम्मतीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, भाजपा नेता मनोज सरदार, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र नाथ महतो, वार्ड सदस्य कविता महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुखिया काजल बारीक ने कहा कि विकास भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे ग्रामीणों को बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानी होती थी। मरम्मतीकरण के बाद भवन पुनः उपयोगी हो जाएगा और पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.