जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बोले—पूर्वी सीमा सुरक्षा मजबूत होगी, घुसपैठ पर लगेगी लगाम

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राष्ट्रवादी ताकतों के पक्ष में जनादेश बताया है।

उन्होंने कहा कि दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि जनता ने स्पष्ट रूप से राष्ट्रहित और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है। उनके अनुसार इस परिणाम से देश की पूर्वी सीमा और अधिक सुरक्षित होगी तथा घुसपैठ पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

सरयू राय ने यह भी कहा कि माँ काली की भूमि बंगाल में सनातन संस्कृति को कमजोर करने वाली ताकतों का मनोबल इस जनादेश से टूटा है। उन्होंने “बंगाल जो आज सोचता है, पूरा भारत उसे कल करता है” कहावत का उल्लेख करते हुए इसे देश की व्यापक दिशा का संकेत बताया। विधायक ने आगे कहा कि बंगाल ने अपनी सोच स्पष्ट कर दी है और अब इस सोच को मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी शेष भारत पर है।

Leave a Comment

और पढ़ें