सरायकेला पुलिस की बड़ी सफलता: ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 13 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela: सरायकेला पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ अभियान के तहत एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 13 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इन मोबाइल फोन की बरामदगी में CEIR Portal की तकनीकी सहायता ली गई। लगातार ट्रैकिंग, डेटा विश्लेषण और लोकेशन मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस टीम ने सभी 13 हैंडसेट्स को सफलतापूर्वक खोज निकाला।

सोमवार को सरायकेला थाना परिसर में मोबाइल धारकों को बुलाया गया, जहां आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को उनके मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस कर दिए गए। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन और एसपी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वे तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर पंजीकरण कराएं। इससे ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी संभव हो सकेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.