जमशेदपुर : शहर की होनहार छात्रा देवांशी श्रेया ने ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। कदमा निवासी देवांशी, डीबीएमएस (DBMS) इंग्लिश स्कूल की छात्रा हैं।
देवांशी एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता विकास सोलंकी टाटा स्टील में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता डॉ. स्मिता सिंह टीएमएच (TMH) की जानी-मानी चिकित्सक हैं।

अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय देवांशी ने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।
बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट देवांशी का सपना अपनी मां की तरह एक कुशल चिकित्सक बनना है। वह भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाकर समाज सेवा करना चाहती हैं। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सफलता पाना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।
देवांशी की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। शहर के शिक्षा जगत में भी उनकी इस सफलता की सराहना की जा रही है।











