जमशेदपुर : साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के युवा नेता सिमरन भाटिया ने अपने साथियों के साथ उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सिमरन भाटिया ने विश्वास जताया कि विक्टर सोरेन के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर कैफ अंसारी, आलोक शर्मा, रोशन सोनकर, आयुष कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।










