School bus checking : स्कूली वाहनों पर सख्ती, गम्हरिया में चला विशेष जांच अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अप्रैल 2026 को गम्हरिया स्थित Xavier School के समीप स्कूली बसों एवं विद्यार्थियों के परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच की गई।

यह जांच अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के मार्गदर्शन में मोटरयान निरीक्षक दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद द्वारा संचालित किया गया।

अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज जैसे बीमा, फिटनेस, टैक्स, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और परमिट की जांच की गई। साथ ही ओवरलोडिंग पर विशेष नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई, जिसमें “स्कूल बस/On School Duty” का अंकन, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, खिड़कियों में जाली, सुरक्षित दरवाजा लॉक, विद्यालय का नाम व संपर्क नंबर, निर्धारित गति सीमा, चालक का वैध लाइसेंस, परिचालक की उपलब्धता और विद्यार्थियों की सूची शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन और वाहन मालिक इन मानकों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के परिवहन साधनों की सुरक्षा और वैधता की जानकारी अवश्य लें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.