Saranda eco tourism : सारंडा को इको टूरिज्म हब बनाने पर जोर, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किरीबुरू में योजनाओं का किया निरीक्षण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र का दौरा कर इको टूरिज्म विकास योजनाओं की समीक्षा की।

चाईबासा परिसदन में मंत्री का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने किरीबुरू क्षेत्र में चल रही इको टूरिज्म परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया और निर्माणाधीन गेस्ट हाउस एवं कैफेटेरिया का जायजा लिया।



निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि पर्यटकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने सारंडा क्षेत्र को राज्य के प्रमुख इको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

मंत्री ने इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और कहा कि पर्यटन विकास के साथ प्रकृति का संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

दौरे के दौरान मौसम में बदलाव के कारण हल्की बारिश और ठंडक का अनुभव हुआ, जिसे स्थानीय लोगों ने पर्यटन के लिए सकारात्मक संकेत माना। मंत्री का यह दौरा सारंडा क्षेत्र में पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.