पुराने खरकाई पुल की मरम्मत के निर्देश, प्रशासन हरकत में, जल्द दुरुस्ती की उम्मीद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले को जमशेदपुर से जोड़ने वाले पुराने खरकाई पुल के क्षतिग्रस्त पथवे को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जानकारी मिलते ही सड़क निर्माण विभाग (RCD) को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक पुल से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें।

इस मुद्दे को आदित्यपुर नगर निगम की वार्ड-17 पार्षद नीतू शर्मा ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया।

उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही पुल की मरम्मत पूरी कर इसे सुरक्षित बना दिया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.