मैट्रिक में पूर्वी सिंहभूम को चौथा स्थान, झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ को दी बधाई

SHARE:

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार से मिला और मैट्रिक परीक्षा परिणाम में जिले को राज्य में चौथा स्थान मिलने पर बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झामुमो के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल और शेख बदरुद्दीन ने किया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम जिले का चौथा स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष उत्तीर्णता प्रतिशत के मामले में जिला 22वें स्थान पर था, जबकि इस वर्ष उल्लेखनीय सुधार करते हुए चौथे स्थान पर पहुंचा है।

नेताओं ने इस सफलता का श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू, विधायक कल्पना सोरेन तथा पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. राम दास सोरेन के मार्गदर्शन को दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि जल्द ही झामुमो का एक दल मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग करेगा।

इस अवसर पर अभय पांडेय, उमेश गिरी, आर. श्रीनिवास राव, दिनेश्वर कुमार, चंदन लाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें