राजनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो की उपस्थिति में दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत जुर्माना लगाया गया। साथ ही कई चालकों को मौके पर ही हेलमेट प्रदान कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जांच अभियान में पुलिस पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी शामिल रहे। अधिकारियों ने आमजन को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि—

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें

निर्धारित गति सीमा का पालन करें

नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं

सभी यातायात नियमों का पालन करें


प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.